शराबबंदी को लेकर बैगिनडीही ग्राम की महिलाओं ने खोला मोर्चा:बरमकेला थाना पहुंचकर थाना प्रभारी क़ो सौंपा ज्ञापन ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैगिनडीही गांव की महिलाएं शराबबंदी को लेकर लामबंद हो गई है। महिलाओं ने बरमकेला थाना पहुंचकर थाना प्रभारी अजीत बेक को ज्ञापन देकर गांव में शराब बंद करने की मांग की है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़

महिलाओं ने बताया कि गांव में कुछ लोग शराब बनाकर बिक्री कर रहे हैं। जिससे लोग शराब के आदी हो रहे हैं और घरेलू विवाद बढ़ते जा रहे हैं। महिलाओं ने यह भी बताया कि क्षेत्र में अवैध तरीके से शराब बिक्री होने के कारण सामाजिक तत्व भी सक्रिय रहते हैं।

जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। ग्राम के लोग शराब पीते हैं और महिलाओं से मारपीट करते हैं। जिसको लेकर उन्होंने एक बैठक आयोजित कर निर्णय लिया है कि गांव में कच्ची और पक्की शराब पर प्रतिबंध लगाया जाए।

महिलाओं ने बरमकेला थाना पहुंचकर थाना प्रभारी अजीत बेक को ज्ञापन देकर गांव में शराब बंद करने की मांग की है। थाना प्रभारी अजीत बेक ने महिलाओं को शत प्रतिशत शराब बंद करने का आश्वासन दिया है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...