JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान

खबर को शेयर करे।।।।

SARANGARH :- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जिला भाजपा कार्यालय, सारंगढ़ में JOIN BJYM अभियान के तहत पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार और अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में बसना विधानसभा के विधायक संपत अग्रवाल, जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल, जिला सह प्रभारी विद्या सिदार, जिला महामंत्री अमित तिवारी एवं द्वारिका साहू सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले ने किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि JOIN BJYM अभियान संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने युवाओं से भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। उपस्थित युवाओं ने अभियान को मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक पहुंचाकर अधिकाधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...