
ग्राम पंचायत हिर्री में मजदूरों की हाजरी और कामकाज पर उठे सवाल ,वीडियो सामने आने के बाद जाँच की माँग
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- ग्राम पंचायत हिर्री में मनरेगा कार्यों को लेकर एक वीडियो सामने आने के बाद सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में मोबाइल के माध्यम से वीडियो स्कैन किए जाने और उसके आधार पर मास्टर रोल जनरेट किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने मनरेगा कार्यों में मजदूरों की वास्तविक उपस्थिति और कार्यस्थल पर हुए कामकाज की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा में मजदूरों की हाजिरी दर्ज करने की प्रक्रिया में अनियमितता बरती जा रही है। सामने आए वीडियो को लेकर यह सवाल उठ रहा है कि क्या मौके पर मौजूद मजदूरों की वास्तविक उपस्थिति के आधार पर ही मास्टर रोल तैयार किया जा रहा है या किसी अन्य तरीके से हाजिरी दर्ज की जा रही है।
मामले का वीडियो सामने आने के बाद मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों, मजदूरों की उपस्थिति, मस्टर रोल और भुगतान प्रक्रिया की जांच की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग इस वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच कब तक करता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

