कार्य में रुचि नहीं लेने और सर्वे का अनुमोदन नहीं करने के कारण 3 पटवारी हुए निलंबित ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़



जिला दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने किया निलंबित

सारंगढ़ बिलाईगढ़



केंद्र शासन के महत्वपूर्ण योजना एग्रीस्टेक परियोजना के डिजिटल क्रॉप सर्वे में 31 मार्च तक कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने पटवारी विरेन्द्र राजपूत, रॉबिंस भारद्वाज और ऋषि सिन्हा के द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य में रुचि नहीं लिए जाने,

सर्वेयरों को सर्वे हेतु खसरा आवंटित करने में विलंब करने और किसी भी सर्वेक्षित खसरे का अनुमोदन नहीं करने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के तहत निलंबित किया है। इन तीनों पटवारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।


कलेक्टर ने 9 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, उनमें सुरेश कुमार निराला, राजेश साहू, प्रांजल स्वर्णकार, मुकेश कुमार जोल्हे, मनोज अनंत, कृष्ण कुमार साहू, गीता प्रसाद जांगड़े, डेजी रात्रे और चंद्रशेखर खड़िया शामिल है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...