खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी ने बरमकेला के होटलों में की जांच..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 सितंबर 2025/बरमकेला के होटलों में खाद्य पदार्थों की मानक जांच करने सुधा चौधरी वरिष्ट खाद्य अधिकारी तथा वरुण पटेल नमूना सहायक द्वारा एमएफटीएल के माध्यम से विजय होटल, साहू किराना स्टोर्स, श्री राधे फैमिली रेस्टोरेंट, पटेल फूड हब, विधि रेस्टोरेंट, अजय भोजनालय, जगमति होटल, पटेल चाट सेंटर, नंदनी चाट सेंटर इत्यादि से 68 खाद्य नमूना जांच हेतु संकलित किया गया, जिसमें 05 नमूना अवमानक 02 मिथ्या छाप पाया गया,

अवमानक खाद्य को नष्ट कराकर ऐसे खाद्य का विक्रय भंडारण नहीं करने निर्देशित किया गया। साथ ही कारोबारकर्ताओं को हैंड ग्लोव्स, हेडकैप का उपयोग करने तथा साफ स्वच्छ जल भंडारण करने, खाद्य सामाग्री को ढंककर रखने, प्रतिष्ठान में स्वच्छता रखने संबंधी आवश्यक निर्देश तथा जानकारी दिया गया। इसके साथ ही उपयोग किया गया तेल पटेल फूड हब से 3 लीटर, विधि रेस्टोरेंट से 20 लीटर, विजय होटल से 2 किलो तेल और पटेल फूड हब से मोमोज को नष्ट करवाया गया।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...