कलेक्टर धर्मेश साहू ने बिलाईगढ़ क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 दिसंबर 2024/ कलेक्टर धर्मेश साहू और परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान ने विगत दिवस बिलाईगढ़ ब्लॉक में विभिन्न कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर धर्मेश साहू ने सर्वप्रथम आत्मानद स्कूल पवनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लम्बे समय से अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही करने एवं प्रयोगशाला को साफ रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने आंगनबाडी केंद्र के पवनी में बच्चों की दर्ज संख्या की जानकारी के साथ स्वास्थ्य परीक्षण, आंगनबाडी की गतिविधि, बालगीत, खेलकूद, पूरक पोषण आहार के बारे मे भी जानकारी ली। उन्होंने ग्राम खजरी में सामुदायिक शौचालय के निरीक्षण के दौरान पंचायत के सरपंच और सचिव को सफाई के निर्देश दिये। कलेक्टर ने गौठान को गौशाला के रूप मे परिवर्तित करने प्रस्ताव मंगाया। ग्राम पंचायत बांसउरकुली में आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावास का निरीक्षण किये तथा महिला स्वसहायता समूह की गतिविधियों को देखते हुऐ उनको प्रेरित भी किये।

दौरे में कलेक्टर ने सभी अधिकारी कर्मचारी को समझाइश दी कि शासन के किसी भी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ वर्षा बंसल, तहसीलदार कमलेश सिदार,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रतीक प्रधान एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Latest
विश्व किडनी दिवस: किडनी की सेहत के प्रति रहें सजग – डॉ. मीना पटेल झिलगीटार गांव में वन्यजीव संरक्षण की मिसाल, शिकार मामले में आरोपियों को सौंपेंगे ग्रामीण...! भीम आर्मी ने निकाली ‘पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा’, 4 पंचायतों में सौंपा ज्ञापन..! रवि तिवारी बने सारंगढ़–बिलाईगढ़ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी..! जिला कलेक्टर ने की ‘अंतस भीतरी’ की सराहना, युवाओं के लिए बताया प्रेरणादायक कृति..! सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बदहाल सड़कों को बजट 2026-27 में मिली बड़ी सौगात..! सारंगढ़ जिला प्रेस क्लब को मिली भूमि, भूमि पूजन के साथ भवन निर्माण की तैयारी शुरू..! 84,058 किसानों को मिलेगा धान बोनस: 28 फरवरी को बिलासपुर से खातों में आएंगे 32.37 करोड़ रुपए 25 एकड़ में अमरूद उत्पादन परियोजना को मिली रफ्तार, 5 हजार वीएनआर पौधों का रोपण पूर्ण..! रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर घोटाले का आरोप, फर्जी GST बिलों से लाखों की निकासी!