सावधान! नौकरी लगाने के नाम पे ना आए किसी ठग के झांसे में

खबर को शेयर करे।।।।

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को सरसीवां पुलिस ने किया गिरफ्तार

विगत महीने मे ग्राम पेंड्रावन, थाना सरसीवा निवासी रूपेश कुमार बघेल के द्वारा दिनांक 03.07. 2023 को थाना उपस्थित आकर एक रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, आरोपी गोविंद सिंह धीरहे निवासी करूंमौहा, चौकी रजगामार जिला कोरबा के द्वारा उसका कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में नौकरी लगा दूंगा बोलकर झांसे में लेकर 185000 रुपए लिया है । काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर और प्रार्थी के द्वारा पैसा वापस मांगने पर आरोपी के द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा था जिसे प्रार्थी को उसके साथ ठगी होने का एहसास हुआ । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरसिवा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 231/23 धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की पता साजी किया जा रहा था । आरोपी काफी चालाक था और उसके विरुद्ध कई थानों में और लोगों से ठगी करने का शिकायत होने के संबंध में सूचना मिली थी, इसी कड़ी में दिनांक 08.12.2024 को थाना प्रभारी सरसीवां को मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी कोरबा के आसपास घूम रहा है, सूचना पर एक पुलिस टीम कोरबा भेजा गया था, कोरबा में स्थानीय साइबर सेल के टीम के सहयोग से आरोपी गोविंद धीरहे को गिरफ्तार कर कर सरसीवा लाया गया । आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भटगांव प्रस्तुत किया गया है ।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...