सरिया में 100 बिस्तर अस्पताल उन्नयन से नागरिकों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा में बढ़ोतरी ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

3 मार्च 2025 / छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इस बजट में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए बहुउद्देशीय स्टेडियम निर्माण और सरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन करने का प्रावधान किया गया है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़

सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरिया ओडिशा और छत्तीसगढ़ का सीमावर्ती क्षेत्र है, जहां 10 बिस्तर अस्पताल का उन्नयन 100 बिस्तर हो जाने से मेडिकल स्टाफ के पद, भवन, मशीन उपकरण का नया सेटअप स्थापित होगा, जिससे जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा में बढ़ोतरी होगी।

सरिया के स्थानीय निवासी और पत्रकार प्रशांत प्रधान ने कहा कि कई वर्षों से स्थानीय मांग रही है कि सरिया में बड़ा अस्पताल स्थापित किया जाए। इस अस्पताल के खुल जाने की घोषणा से अंचलवासियों में खुशी का माहौल है। अब उन्हें अन्य शहरों की ओर जाना नहीं पड़ेगा।

नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने इस घोषणा पर अपनी खुशी जाहिर की है। सीएमएचओ डॉ निराला, पत्रकार प्रधान और अध्यक्ष अग्रवाल ने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य श्री संजय पाण्डेय जी
क्षेत्र क्रमांक 09

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...