सारंगढ़ के ग्राम गोड़िहारी में खेत जोताई के दौरान मिला पत्थर का प्राचीन मूर्ति ,देखने लोगो का लग रहा है तांता

खबर को शेयर करे।।।।
जमीन से निकला प्राचीन मूर्ति

सारंगढ़ जिले के ग्राम गोडिहारी में खेत जोताई के दौरान पत्थर का बना प्राचीन मूर्ति मिलने से लोगो के बीच चमत्कार जैसे खबर है घटना दो दिन पूर्व की है जहाँ प्राचीन काल से इतिहास को अपने सीने मे दबाये सारंगढ़ अंचल में प्राचीनकालीन साक्ष्य मिले हैँ ।जिससे सारंगढ़ की प्राचीन महत्ता अपने आप साबित होती रही है। ताज़तरीन घटना सारंगढ़ से लगे ग्राम गोडीहारी का बताया जा रहा है जहाँ जमीन की जुताई करते समय सैकड़ो वर्ष पुरानी मूर्ति निकली है। लोगो का मानना है की यह बहुत बड़े चमत्कार है जहा भगवान उत्पन्न हुआ है लोगो का मानना यह भी है की जिस दिन मूर्ति मिली उसी दिन झमाझम बारिश भी हुई।

सारंगढ़ मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर स्थित ग्राम गोड़ीहरी का है आप को बता दे देखते ही देखते लोगों की उमड़ी भीड़ दूर-दूर से आने लगे लोग ग्रामीण चकित रह गए कि आखिर यह किसकी मूर्ति है कितना साल पुराना है ग्रामीणों के मन मे आस्था उमड़ी और पूजा करने लोग नारियल अगरबत्ती लेकर पहुच रहे हैँ। नारियल अगरबत्ती लेकर लोग रोज सैकड़ों की संख्या में पहुंच रहे है।

हालकी अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की मूर्ति किस देवी देवता की है और कितना साल पुराना भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के जांच के बाद ही सभी बातो की जानकारी मिल पाएगी!

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...