अमित शाह का छत्तीसगढ़ पर फोकस, नक्सलियों पर कार्रवाई से निकाय चुनाव तक का लेंगे अपडेट

खबर को शेयर करे।।।।

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज फिर छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंच रहे हैं. इससे पहले अमित शाह ने दिसंबर में भी छत्तीसगढ़ का दौरा किया था ।

आप तक छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के बीच आज होने वाला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा अहम माना जा रहा है, क्योंकि भले ही अमित शाह श्री चंद्रगिरी तीर्थ में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे, लेकिन इस दौरान उनके साथ सीएम विष्णुदेव साय के साथ सभी मंत्री और सीनियर अधिकारी भी शामिल होंगे, ऐसे में उनका यह दौरा भले ही पहली नजर में धार्मिक नजर आता है, लेकिन वह सभी से मुलाकात करके कुछ अहम निर्देश भी दे सकते हैं, क्योंकि एक तरफ राज्य में निकाय चुनाव चल रहे हैं तो दूसरी तरफ सुरक्षाबलों की नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी हो रही है, जिसमें अमित शाह का अहम रोल है.

राजनांदगांव पहुंचेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पर करीब 12 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेंगे. इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से प्रज्ञागिरी डोगरगढ़ हैलीपैड आएंगे और वहां से सड़क मार्ग से चंद्रगिरी तीर्थ के लिए रवाना होंगे. जहां वे विभिन्न कार्यक्रम के तहत आचार्य श्री विद्यासागर महामुनीराज के ‘प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव और श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे. इसके बाद अमित शाह दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर श्री बमलेश्वरी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे, इसी के बाद अमित शाह अधिकारियों के साथ चर्चा कर सकते हैं. फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है, जहां 11 फरवरी को राज्य में वोटिंग भी होनी है, ऐसे में अमित शाह वोटिंग से ठीक पांच दिन पहले छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, ऐसे में उनका यह दौरा अहम है, जहां वह सीएम और मंत्रियों के साथ निकाय चुनाव पर भी चर्चा कर सकते हैं, क्योंकि 2023 के विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद छत्तीसगढ़ में बीजेपी के ऊपर निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने का दवाब जरूर रहेगा. इसलिए अमित शाह की प्लानिंग इस मुद्दे पर भी हो सकती है, क्योंकि छत्तीसगढ़ में बीजेपी निकाय चुनाव में पूरी ताकत झोकती नजर आ रही है.

नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई

अमित शाह ने सुरक्षाबलों और छत्तीसगढ़ पुलिस को 2026 तक छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का खातमा करने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में पिछले 1 साल में बड़ी कार्रवाइयां हुई हैं, जबकि 2025 की शुरुआत से ही अब तक छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन हो चुके हैं, जिसमें कई नक्सलियों को मार गिराया गया है, जबकि कई नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है. ऐसे में वह सुरक्षाबलों और अधिकारियों के साथ ही चर्चा करेंगे. क्योंकि दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ में नए डीजीपी भी नियुक्ति हुई है. ।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...