सोशल मीडिया पर सरेआम बिक रहे अवैध हथियार, व्हाट्सएप से ऑल इंडिया डिलीवरी का दावा कर रहे क्रिमिनल्स ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

राजनाधी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां  व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए अवैध कट्टा और पिस्टल का प्रचार किया जा रहा है. इस ग्रुप के माध्यम से हथियारी की डिलीवरी ऑल इंडिया करने का दावा किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाल के वर्षों में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी हैं. वहीं, इन सबके बीच अवैध हथियारों की तस्करी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. यहां व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कट्टा और पिस्टल की खुलेआम डीलिंग की जा रही है. व्हाट्सएप ग्रुप में दो युवकों द्वारा  मनपसंद हथियार उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है. यही नहीं इस ग्रुप के माध्यम से ग्राहकों को ऑल इंडिया डिलीवरी की गारंटी भी दी जा रही है.

जिस किसी भाई को चाहिए…
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, व्हॉट्सएप ग्रुप में लोकेशन सेंड कर ग्राहकों को अवैध पिस्टल दिखाई जा रही है. व्हाट्सएप ग्रुप में हथियारों की तस्वीरें शेयर कर ग्राहकों को लुभाया जा रहा हैं. ग्रुप में जारी एक मैसेज में लिखा गया- “जिस किसी भाई को सामान चाहिए, वह 8950…… नंबर पर संपर्क करे. ऑल इंडिया डिलीवरी उपलब्ध है.”

एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश
बताया जा रहा है कि इस मामले के सामने आने के बाद रायपरु एसएसपी ने बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, क्राइम ब्रांच की टीम ग्रुप के सदस्यों की जानकारी जुटा रही है.

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में राजधानी रायपुर में गोलीकांड की घटनाएं बढ़ी है. बीते साल जुलाई में तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई थी. वहीं, इससे पहले दिसंबर 2023 में  लाभांडी क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की थी. ऐसे में इन सबके बीच सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध हथियारों की  बेहद खतरनाक हो सकती है ।

विज्ञापन
Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...