सरसीवां पोस्ट ऑफिस में लोगों के खाते से पैसे गायबः सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 13 लाख की हेराफेरी, पासबुक में हो रही फर्जी एंट्री ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसीवां पोस्ट ऑफिस में कुछ लोगों के खाते से पैसे गायब होने की शिकायत मिली है। हाल ही में 3 लोग इसके शिकार हुए है। जिनके खाते से बिना बताए पैसे निकाल लिए गए। करीब 13 लाख रुपए की हेराफेरी हुई है। पीड़ितों ने सरसीवां थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई है।

ग्राम जोरापाली निवासी लेनमती सोनवानी बताती है कि उनके खाते से 2,55,000 रुपए अचानक गायब

हो गए। वहीं, सरसीवां निवासी बुधराम साहू के खाते से 5,00,000 रुपए की फर्जी एंट्री कर पासबुक में तो दिखाया गया, लेकिन असल में रकम खाते में जमा नहीं हुई।



गैर-शासकीय कर्मचारी की संदिग्ध भूमिका

पूर्णिमा पांडेय के खाते में 6,36,162 रुपए जमा थे, लेकिन जब उन्होंने बैलेंस चेक किया, तो सिर्फ 6,161 बचे थे। जब पीड़िता के बेटे आकाश पांडेय ने पोस्ट ऑफिस के उप डाकपाल खीर सिंह सूर्यवंशी से संपर्क किया, तो गैर-शासकीय कर्मचारी खीलेश्वर परमार की संदिग्ध भूमिका सामने आई।

पीड़िता के बेटे ने बताया कि खीलेश्वर परमार कई दिनों से पोस्ट ऑफिस नहीं आ रहा था और जब फोन पर उससे बात की गई, तो उसने कहा कि गायब राशि वापस खाते में डाल दी जाएगी। इतना ही नहीं, SMS के जरिए भी झूठा आश्वासन दिया गया कि कल जमा हो जाएगा, आज के लिए रिक्वेस्ट है।


जयंत अग्रवाल के खाते से 15 लाख गायब

कुछ ही दिनों पहले यहां के एक छोटे दुकानदार जयंत अग्रवाल के खाते से 15 लाख रुपए गायब होने की खबर सामने आई थी। लोग अब अपने खातों की जांच कराने के लिए पोस्ट ऑफिस पहुंचने लगे है,



खाताधारकों को डर है कि कहीं उनके खाते से भी रकम गायब न हो गई हो। इसी बीच, तीन खाताधारकों ने अपने खातों से लाखों रुपए गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...