अवैध शराब बिक्री करने वाले पर सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही,
आरोपी के कब्जे से जप्त की गई 27 लीटर महुआ शराब ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़



श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती  निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री की रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ द्वारा अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही कर रही है,

सारंगढ़ बिलाईगढ़


अप.क्रं.- 129/2025 धारा- 34(2)59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। दिनांक- 20.03.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि, ग्राम भिखमपुरा निवासी सुभाष कुर्रे अपने घर के पास खेत में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है,

जिस पर हमारा स्टाफ एवं गवाह के ग्राम भिखमपुरा घटना स्थल के पास जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये जहां एक व्यक्ति मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम सुभाष कुर्रे पिता शिवचरण कुर्रे ग्राम भिखमपुरा, थाना सारंगढ़ का निवासी होना बताया जिसके कब्जे में    दो सफेद कलर के 10 लीटर क्षमता वाली जर्किन में 10-10 लीटर कच्ची महुआ शराब,

एक 05 लीटर क्षमता वाली सफेद जर्किन में 05 लीटर कच्ची महुआ शराब  एवं  एक हरा रंग के 02 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाॅटल में भरा 02 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला 27 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती- 5400 रू0 को जप्त कर कब्जे में लिया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

                        उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, सउनि मस्तराम कश्यप, प्र0आर0- 59 कैलाश जांगड़े, आरक्षक ओमचंद साहू, सुरेन्द्र पटेल, भुनेश्वर चंद्रा, महिला आरक्षक शंकुतला जायसवाल व  समस्त थाना स्टॉफ की प्रमुख भूमिका रही।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...