रायपुर में पुलिस कॉन्स्टेबल ने SI को मारी गोली, मौके पर ही मौत, ITBP कैंप में मचा हड़कंप। ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

रायपुर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने एसआई को गोली मार दी, मामला रायपुर के मुड़ीपार में बने ITBP कैंप का बताया जा रहा है.

रायपुर के मुड़ीपार इलाके में बने भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल (ITBP) कैंप में बड़ी घटना हुई है, यहां तैनात एक कॉन्स्टेबल एसआई को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. एसआई हरियाणा का रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि गोली चलाने वाला आरक्षक बिहार का निवासी बताया जा रहा है. घटना के बाद से ही पूरे कैंप में हड़कंप की स्थिति बन गई. वहीं गोली चलाने के बाद आरक्षक को तुरंत ही हिरासत में ले लिया गया, जहां उससे पूछताछ की रही है. हालांकि आरक्षक ने एसआई को गोली क्यों मारी अभी तक इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है.

रायपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची

रायपुर के ITBP कैंप में हुई गोलीबारी की इस घटना में एसआई की मौके पर ही मौत हुई है. गोली चलाने वाले कॉन्सेटबल का नाम सरोज कुमार बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 32 साल बताई गई है, वहीं मृतक एसआई का नाम देवेंद्र सिंह दहिया बताया जा रहा है, जिनकी उम्र 56 साल और वह हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, गोली लगने के बात उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि उन्हें तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत डिकलेयर कर दिया, हालांकि आरक्षक ने अचानक से गोली क्यों चलाई इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक सामन नहीं आई है. मामला छुट्टी से जुड़ा हुआ है बताया जा रहा है, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. इसी में गोली चलाने की बात पहली नजर में सामने आ रही है. लेकिन पूरी जानकारी पुलिस की तरफ से ही पता चल पाएगी

वहीं मामले की जानकारी लगते ही खरोरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. यहां की पुलिस भी आरक्षक से पूछताछ कर रही है. बता दें की रायपुर के मुड़ीपार में भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल यानि ITBP की 38वीं बटालियन का कैंप खुला हुआ है. फिलहाल इस घटना के बाद कैंप में अलर्ट जारी है. क्योंकि यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी रहते हैं ।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...