सारंगढ़,मणि कंचन केंद्र में लगी भीषण आग ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़

जिले के नगर पंचायत भटगांव के मणि कंचन केंद्र में अचानक से भीषण आग लग गई जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया कर्मचारियों ने आसपास से पानी लाकर आपको बुझाने की कोशिश की लेकिन आज पर काबू नहीं पाया गया जिसके बाद फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पे काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि खेत के पैरावट में आग लगाने के कारण से मणि कंचन केंद्र में आग लगा है ।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत भटगांव के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन समेत पार्षद गणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद किया। वही नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आग लगाने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही किया जाएगा। साथी लोगों से अपील की है कि अपने खेतों में पराली को ना जलाएं पराली को गठानों में दान भी कर सकते हैं ।

30 लाख से अधिक रूपए के मशीनों को हुआ नुकसान

घटना के बाद जिला समन्वयक नगर पंचायत भटगांव शुभम नायक ने बताया कि इस आगजनी से करीब 25 लाख रुपए के कंपोस्ट मशीन को नुकसान हुआ है उसके साथ ही प्लास्टिक बेलिंग मशीन जिसकी कीमत करीब 5 लाख रूपए बताई गई है वह भी चपेट में आया है इसके साथ ही बोरी का स्टॉक, कंपोस्ट बनाने का ग्रीन बैग समेत अन्य सामान इस आगजनी में जलकर खाक हो गए हैं ।

खेत से फैली आग


मणि कंचन में कार्य कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि बगल के खेत में पराली को जलाया जा रहा था वही हवा तेज होने के कारण वहां से चिंगारी उड़कर मणि कंचन केंद्र पहुंची जहां सीधा प्लास्टिक में आग लग गई आग इतनी तेज लगी कि बुझाने का मौका ही नहीं मिला जिसके बाद पानी से बुझाने का प्रयास किया गया नहीं बुझने पर फायर ब्रिगेड की मदद ली गई ।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...