25 एकड़ में अमरूद उत्पादन परियोजना को मिली रफ्तार, 5 हजार वीएनआर पौधों का रोपण पूर्ण..!

खबर को शेयर करे।।।।

डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में जिले में अमरूद उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 25 एकड़ भूमि में फेंसिंग का कार्य पूर्ण कर प्रथम चरण में वीएनआर प्रजाति के 5 हजार अमरूद पौधों का सफल रोपण कर दिया गया है।

परियोजना के अंतर्गत कुल 11 हजार अमरूद पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में शेष पौधों का रोपण आगामी चरणों में किया जाएगा। आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम भी स्थापित कर दिया गया है, जिससे जल संरक्षण के साथ-साथ पौधों की बेहतर वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्वयं एक अमरूद का पौधा लगाकर स्व सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल बागवानी को बढ़ावा देगी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी सहायक सिद्ध होगी।

स्व सहायता समूह की महिलाओं ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अमरूद उत्पादन से उन्हें नियमित आय का स्रोत प्राप्त होगा। प्रशासन द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराए जाने से परियोजना को सफल बनाने में मदद मिलेगी।

जिले में बागवानी आधारित आजीविका को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह पहल मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...