समाधान शिविर बना ग्रामीणों के सभी समस्याओं का निदान केंद्र ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार के तृतीय चरण में भी समाधान शिविर के माध्यम से सभी योजनाओं के लाभ और सभी समस्याओं के निदान के लिए आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं, जहां शिविर में तत्काल सुविधा उपलब्ध होने पर मांग के आधार पर सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

सारंगढ़ बिलाईगढ

इसी प्रकार शिकायत का निराकरण भी नियम अनुसार किया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति के आवास के लिए पीएम आवास, राशन के लिए राशन कार्ड , रोजगार के लिए जॉब कार्ड और श्रम कार्ड, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग के लिए बैसाखी सहित ट्राई सायकल, बैंकिंग जैसे कई प्रकार की सुविधा राज्य सरकार सभी समाधान शिविर में दे रही है। ग्रामीणों के लिए अपने नजदीकी पंचायतों में यह समाधान शिविर सभी समस्याओं का निदान केंद्र बन चुका है।

सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत भेड़वन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। अतिथि रामेश्वर पुरी गोस्वामी, रजनी पटेल और एसडीएम प्रखर चंद्राकर ने शिविर के स्टालों का निरीक्षण किया। एसडीएम प्रखर चंद्राकर ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत नन्हे बच्चों को अन्न प्रासन्न और गर्भवती महिलाओं को उपहार प्रदान किए। इसी प्रकार खाद्य विभाग द्वारा 10 परिवार का राशन कार्ड बनाया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से हितग्राही को 11 पेंशन, पंचायत विभाग की ओर से 11 पीएम आवास ग्रामीण स्वीकृत किए गए। 27 नागरिकों के आधार अपडेट किया गया। 30 नागरिकों को पौधा वितरण और 10 किसानों को कीटनाशक दवा वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण लक्ष्मी प्रसाद पटेल, विनय तिवारी, आर बी तिवारी, तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी, जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

विभागों के स्टॉल
इस अवसर पर राजस्व, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, कृषि, लोक निर्माण, पेयजल के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्कूल शिक्षा, वन, अंत्यावसायी विकास निगम, आबकारी, श्रम, क्रेडा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, लोक निर्माण सेतु आदि विभाग के द्वारा स्टॉल लगाया गया था। स्वास्थ्य द्वारा सामान्य जांच और आयुष्मान कार्ड बनाने का सुविधा शिविर में उपलब्ध था, जहां लगभग 120 नागरिकों ने अपना चेकअप कराया और 2 नागरिकों ने आयुष्मान कार्ड बनवाया।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...