चौहान समाज युवा प्रकोष्ठ को मिला नया नेतृत्व, संजय चौहान बने जिला अध्यक्ष..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़–बिलाईगढ़।
चौहान समाज के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में युवा प्रकोष्ठ चौहान समाज जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष पद पर संजय चौहान की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सर्वसम्मति से की गई।

इसी क्रम में गणेशी चौहान को महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष, पुष्प चौहान को महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव, महावीर चौहान को युवा प्रकोष्ठ संरक्षक तथा राजेंद्र चौहान को युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संजय चौहान के जिला अध्यक्ष बनने पर समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ समाजहित में रचनात्मक कार्य करते हुए युवाओं को संगठित करेगा तथा सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देगा।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि युवा वर्ग समाज की रीढ़ होता है और ऊर्जावान नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि युवा प्रकोष्ठ के माध्यम से शिक्षा, नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता, रोजगार एवं संस्कार निर्माण जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने समाज के सभी युवाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने एवं समाज के विकास हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

उनकी नियुक्ति पर चौहान समाज के विभिन्न पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...