खबर दिखाते ही महिला दलाल फरार हुईंः बोली- गली-गली में हो रहा काम, मैं छोटी मछली, बाहर से बुलाई जाती हैं लड़कियां ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

खबर दिखाए जाने के बाद कार्रवाई के डर से कई महिला दलाल फरार हो गई हैं। इन्हीं में एक ने हमें काल कर कहा “मुझे फंसा कर कुछ नहीं मिलेगा। मैं छोटी मछली हूँ ।

गली-गली में काम चल रहा है। बाहर से लड़कियां बुलाई जा रही हैं। बहुत स्ट्रॉन्ग नेटवर्क है।” इसके अलावा 18 साल की रिया को भी उसके फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दलाल की ओर से दी गई है। रिया ने भास्कर रिपोर्टर से इस गिरोह के बारे में और क्या बातें बताईं इस रिपोर्ट में पढ़िए:-

सबसे पहले जानिए मामला क्या है

भास्कर ने कस्टमर बनकर शहर में सेक्स रैकेट चला रहीं कुछ महिला दलालों से संपर्क किया था। इस दौरान हमारी मुलाकात 18 साल की रिया से हुई थी। रिया ने बताया था कि उसके पापा की दो साल पहले एक बीमारी से डेथ हो गई थी। मां भी बीमार है। इसके अलावा एक छोटा भाई है। कई तरह के कर्ज थे, घर की जिम्मेदारी उस पर आ गई थी।



रिया के साथ हुआ रेप

वो नौकरी की तलाश में थी। इसी बीच एक आदमी नौकरी दिलाने के नाम पर एक फ्लैट में लेकर आया। उसके साथ गलत काम किया। फिर कहा- तेरे साथ काम कुछ लोग रोज करेंगे। काम करने के बदले पैसे मिलेंगे उससे अपने घर का कर्ज पटा लेना। इसके बाद वो तो चला गया, लेकिन रिया फंस गई।

रिया को मिली धमकी

रिया की स्टोरी पब्लिश होने के कुछ देर बाद रिया का हमारे पास कॉल आया। उसने बताया महिला दलाल ने उसे धमकी दी है कि रैकेट से जुड़े लोगों के बारे में उसने कुछ भी बताया तो वो उसकी फोटो वायरल कर देगी। हालांकि हमने रिया को समझाया कि ऐसा कुछ होगा। उसे डरने की जरूरत नहीं है।

महिला दलाल ने रिपोर्टर से बोली: आप लोगों ने दगा दिया

महिला दलाल का कॉल हमारे पास भी आया था। दलाल ने भास्कर रिपोर्टर से कहा कि ये सब करके कुछ नहीं मिलेगा। बड़े-बड़े लोग इस खेल में शामिल हैं। आप लोगों ने दगा दिया है। रैकेट इंटरस्टेट चल रहा है। बाहर से लड़कियां बुलाई जाती हैं। मेरे पेट पर आप लोगों ने लात मार दी है। ये काम कभी बंद नहीं होगा। बहुत स्ट्रॉन्ग नेटवर्क है। मेरे एक को फंसाकर कुछ हाथ नहीं आएगा।



रिया के घर वालों को उसके काम के बारे में मालूम नहीं

रिया ने हमें बताया था कि जब उसके साथ गलत काम हुआ तो मां को बताया था। वो डर गईं थी। मुझे लगा उन्हें कुछ हो न जाए, इसीलिए आगे कुछ नहीं कहा। इसके बाद अपना काम बताने की भी कोशिश की, लेकिन खुलकर कभी बोल नहीं पाई। मां को लगता है, मैं नौकरी पर जाती हूं।

रिया बोली- काम के आधे पैसे मिलते हैं, आधा कमीशन जाता है

रिया के साथ कमरे में आधे घंटे का वक्त बिताने के लिए महिला दलाल ने हमसे दो हजार रूपए लिए थे। रिया से हमने पूछा- इस दो हजार में तुम्हें कितने मिलते हैं? रिया ने बताया कि मुझे सिर्फ हजार रुपए ही मिलेंगे। बाकी का हजार वो खुद रख लेगी।

रोज दो से तीन आदमी से मिलना पड़ता है। वो लोग पैसे देते हैं उसमें से आधा दलाल रख लेती है, मुझे देती है। ऐसे ही घर चल रहा है। रिया अकेली नहीं है, जो इसमें में फंसी हैं। कई लड़कियां हैं, जिन्हें रोज अपना जिस्म बेचकर घर चलाना पड़ता है। दलाल इनकी मजबूरी का फायदा उठाते हैं।

यूट्यूबर बनना चाहती है रिया, कहा- कर्ज खत्म होते ही काम छोड़ दूंगी

रिया ने बताया वो 12वीं कक्षा में पढ़ रही हैं। कॉमर्स चुना है। आठ बजे के बाद दलाल कस्टमर नहीं बुलाते। इसके बाद घर जाकर पढ़ाई करती हूं। रिया से बातचीत पूरी करने के बाद हमने उनसे अपना लैपल माइक वापस मांगा।

इस दौरान रिया ने पूछा- सर, ये माइक कितने का आता है।

हमने जवाब दिया- 4-5 हजार के बीच मिल जाता है।

वॉट्सऐप पर चल रहा है धंधा, उम्र के हिसाब से तय होता है रेट



हमारी पड़ताल में सामने आया कि प्रोस्टिट्यूशन का ये पूरा खेल वॉट्सऐप पर चल रहा है। वॉट्सऐप पर दलाल कस्टमर्स के डिमांड के मुताबिक लड़कियों की तस्वीरें भेजते हैं। इसके बाद कस्टमर अपनी पसंद बताता है। दलाल चैट पर ही लड़कियों का रेट बता देते हैं।

ये रेट लड़कियों के उम्र के आधार पर तय होती है। 17 से 20 साल की लड़कियों का रेट एक घंटे के लिए 3 से 5 हजार के बीच होता है। पूरी रात का सौदा 15 हजार में तय होता है। उम्र के नंबर्स जैसे-जैसे बढ़ते जाते हैं रेट कम होते जाता है।

हमने भी यही प्रोसेस फॉलो कर दलाल तक पहुंचे थे। फिर दो लड़कियों से कस्टमर बनकर मुलाकात की। रिया उन्हीं में से एक है।

पति 11 महीने से जेल में, दो बच्चों का पेट पालने प्रोस्टीट्यूट बनी

रिया के बाद हम कस्टमर बनकर 24 साल की अदिवा से मिले। अदिवा ने बताया कि वो पढ़ना चाहती थी। घरवालों के पास पैसे नहीं थे, इसलिए कम उम्र में शादी कर दी। पति चोर निकला, पिछले 11 महीन से जेल में हैं।

दो बच्चे हैं मेरे, काम की तलाश में निकली तो किस्मत ने इस लाइन में पहुंचा दिया। अब जैसा भी है, दो बच्चों का पेट पल जा रहा है। हमारी लाइफ तो गई, शायद बच्चों की सुधार सकूं।

फोटो वायरल होने के बाद काम छोड़ना मुश्किल

जिन लड़कियों को देह व्यापार में उतारा गया है, उनके सामने सबसे बड़ी परेशानी आइडेंटिटी की है। दरअसल, दलाल इनके फोटो सीधे वॉट्सऐप भर भेज देते हैं। यहीं से इनकी आइडेंटिटी कॉम्प्रोमाइज हो जाती हैं।

इसके बाद इनके नंबर्स और फोटो अलग-अलग दलालों के पास भी पहुंच जाते हैं। ये लोग काम छोड़ना भी चाहें, तो इन्हें ब्लैकमेल किया जाता है। मजबूरी में इन्हें फिर से यही काम चुनना पड़ता है।

धंधा चला रही ज्यादातर दलाल महिलाएं, घर पर बुलाकर प्रोवाइड कर रहीं सर्विस

हमारी पड़ताल में ये भी सामने आया कि राजधानी में ज्यादातर महिलाएं ही प्रोस्टिट्यूशन का धंधा चला रही हैं। इनमें से कुछ महिलाएं कुछ साल पहले तक खुद भी प्रोस्टिट्यूट के तौर पर काम किया करती थी। अब नई लड़कियों को पैसों का लालच देकर इस धंधे में ला रही हैं।

हेमा नाम की जिस महिला दलाल से हमने बातचीत की, वो दो बच्चों की मां है। राजधानी के एक पॉश इलाके में किराए पर 2BHK फ्लैट ले रखा है। पति जब 11 बजे नौकरी के लिए जाता है तो, हेमा घर पर ही कस्टमर बुलाती है। अपने फ्लैट का एक कमरा बुक कर देती। इसके बदले में कमीशन लेती है।

एसपी बोले- मामला गंभीर, कार्रवाई करेंगे



मामले को हमने रायपुर पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह के सामने भी रखा। उन्हें 18 साल की रिया के बारे में जानकारी दी। वीडियो दिखाया जिसमें वह अपने बारे में बता रही है। कैसे नौकरी के बहाने उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया। दूसरी उन लड़कियों के बारे में भी बताया, जिनकी कहानी भी रिया की तरह ही है।

फिर सवाल किया- पुलिस इस पूरे मामले पर क्या एक्शन लेगी। एसपी सिंह ने कहा- ये गंभीर है। इस पूरे केस पर कोई बयान कार्रवाई के बाद ही देंगे।

Latest
भीम आर्मी ने निकाली ‘पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं सामाजिक न्याय यात्रा’, 4 पंचायतों में सौंपा ज्ञापन..! रवि तिवारी बने सारंगढ़–बिलाईगढ़ भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी..! जिला कलेक्टर ने की ‘अंतस भीतरी’ की सराहना, युवाओं के लिए बताया प्रेरणादायक कृति..! सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बदहाल सड़कों को बजट 2026-27 में मिली बड़ी सौगात..! सारंगढ़ जिला प्रेस क्लब को मिली भूमि, भूमि पूजन के साथ भवन निर्माण की तैयारी शुरू..! 84,058 किसानों को मिलेगा धान बोनस: 28 फरवरी को बिलासपुर से खातों में आएंगे 32.37 करोड़ रुपए 25 एकड़ में अमरूद उत्पादन परियोजना को मिली रफ्तार, 5 हजार वीएनआर पौधों का रोपण पूर्ण..! रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर घोटाले का आरोप, फर्जी GST बिलों से लाखों की निकासी! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर जिलेभर में हितग्राही व स्वच्छता वॉरियर्स का सम्मान, युवा मो... छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, सेजेस स्कूल के प्राचार्य एल.पी. पटेल पर गंभीर सवाल..!