बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..!

खबर को शेयर करे।।।।

SARANGARH BILAIGARH :-आगामी मानसून और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ राहत कार्यों को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रशिक्षण में थल सेना के क्षेत्रीय कार्यालय नया रायपुर स्थित कोसा मुख्यालय की टीम ने जिले के अधिकारियों को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की रणनीति और आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी।

बैठक में जिले के बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील गांवों की स्थिति की समीक्षा की गई। सेना की टीम ने तहसीलदारों से उन क्षेत्रों की जानकारी ली जहां हर वर्ष बाढ़ की समस्या उत्पन्न होती है तथा राहत एवं बचाव कार्यों में विशेष चुनौतियां सामने आती हैं। इस दौरान नदी-नालों के जलभराव वाले क्षेत्रों और संभावित जोखिम वाले स्थानों का भी आकलन किया गया।

प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय, संवेदनशील क्षेत्रों की पूर्व पहचान, संसाधनों की उपलब्धता तथा त्वरित सूचना तंत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री, पेयजल, दवाइयों और अन्य आवश्यक संसाधनों की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आपदा की स्थिति में लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, सभी तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ, पुलिस विभाग के एसडीओ, नगर सेना एवं होमगार्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...