Breaking news: DEO एल.पी.पटेल हुए निलंबित लापरवाही का लगा आरोप..!

खबर को शेयर करे।।।।
आदेश कॉपी

सारंगढ़-बिलाईगढ़//छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के दौरान केंद्रों के निरीक्षण और व्यवस्थाओं में लापरवाही बरतने के मामले में बड़ी कार्यवाही की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी,सारंगढ़-बिलाईगढ़ एल.पी. पटेल को सेवा से हटा दिया गया है। मामला उस समय प्रकाश में आया जब बिना अनुमोदन और अनुमति के एल.पी. पटेल द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया और संबंधित कलेक्टर से पूर्व अनुमति लिए बिना ही केंद्रों की व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया गया। इस कार्रवाई से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ को इस संबंध में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया था।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर एल.पी. पटेल की कार्रवाई को सेवा नियमों का उल्लंघन माना गया और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 की धारा-3 के अंतर्गत दोषी करार दिया गया। इसके तहत राज्य शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाते हुए, मुख्यालय में संबद्ध करने का आदेश दिया है।

उनकी जगह रायगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...