छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के दौरान केंद्रों के निरीक्षण और व्यवस्थाओं में लापरवाही बरतने के मामले में बड़ी कार्यवाही की गई है।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी,सारंगढ़-बिलाईगढ़ एल.पी. पटेल को सेवा से हटा दिया गया है। मामला उस समय प्रकाश में आया जब बिना अनुमोदन और अनुमति के एल.पी. पटेल द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया और संबंधित कलेक्टर से पूर्व अनुमति लिए बिना ही केंद्रों की व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया गया। इस कार्रवाई से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ को इस संबंध में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया था।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर

जांच प्रतिवेदन के आधार पर एल.पी. पटेल की कार्रवाई को सेवा नियमों का उल्लंघन माना गया और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 की धारा-3 के अंतर्गत दोषी करार दिया गया। इसके तहत राज्य शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाते हुए, मुख्यालय में संबद्ध करने का आदेश दिया है।

उनकी जगह रायगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...