राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने ekyc होगा अब ऑनलाइन..?

खबर को शेयर करे।।।।

30 जून तक चालू राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण कराना अनिवार्य

05 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को ई-केवायसी में छूट

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 22 जून 2025/भारत सरकार के उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा दिये निर्देशानुसार राज्य में एक राष्ट्र एक राशनकार्ड (वन नेशन वन राशनकार्ड) योजनांतर्गत सभी हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जाना है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कुल 2,20,602 राशनकार्ड प्रचलित है। इन राशनकार्डो में 6,73,596 सदस्य पंजीकृत है। इन सदस्यों में से 6,24,242 सदस्यों का ई-केवायसी पूर्ण हो गया है। लगभग 49 हजार सदस्यों का ई-केवायसी शेष है। भारत सरकार द्वारा 05 वर्ष से कम उम्र के सदस्यों को ई-केवायसी में छूट दिया गया है। सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में संचालित ई-पॉस मशीन में ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध है।

ऐप में भी ईकेवाईसी की सुविधा

भारत सरकार द्वारा जारी मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से भी राशनकार्डधारी परिवार ई-केवायसी कर सकते है। मेरा ई-केवायसी एप्प के माध्यम से ई-केवायसी करने हेतु एंड्रायड मोबाईल में गूगल प्ले स्टोर से एप्प डाउनलोड कर हितग्राही राज्य का चयन कर अपना आधार नंबर डालकर, आधार ओटीपी के माध्यम से चेहरे का ई-केवायसी कर सकते है। राशनकार्डो में पंजीकृत सभी सदस्य जिन्होंने अभी तक ई-केवायसी नहीं कराया है, ऐसे सभी हितग्राही किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु 30 जून 2025 तक अपना ई-केवायसी अनिवार्य रूप से पूर्ण करावें।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...