अम्बेडकर जयंती पर भीम आर्मी ने चलाया स्वच्छता अभियान, युवाओं ने दिया स्वच्छ गांव का संदेश

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़। डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भीम आर्मी छोटे खैरा की ग्रामीण टीम द्वारा ग्राम के युवाओं और पंचायत जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत खैरा छोटे के मुख्य मार्ग पर फैले कचरे की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गांव प्रत्येक नागरिक की धरोहर है और इसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। युवाओं ने उत्साह के साथ सफाई अभियान में भाग लेते हुए गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

इस स्वच्छता अभियान में भीम आर्मी खैरा छोटे के ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत निराला के साथ जिला कार्यकारिणी सदस्य निर्मल निराला, अभिषेक सिंह सहित ग्रामीण युवा जयचंद जांगड़े, आशीष जांगड़े, देव निराला, मनोज निराला, मनीष निराला, उपेंद्र भारद्वाज, वीरेंद्र जांगड़े, प्रियांशु अजगल्ले, भूपेंद्र चौहान, राकेश बर्मन, मुकेश कुर्रे, कौशल चौहान, तुसेंद्र सोनी, ओमप्रकाश निराला उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि विनोद साहू एवं पंच प्रतिनिधि अघोरी जांगड़े सहित ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...