सारंगढ़ विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजन….!

खबर को शेयर करे।।।।

विकास खण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन
सारंगढ़ : आयुक्त आयुष रायपुर के निर्देशानुसार एवं डॉ संजय कन्नौजे कलेक्टर सारंगढ़ बिलाई गढ़ के मार्गदर्शन में तथा डॉ चंद्रशेखर गोरहा जिला आयुष अधिकारी रायगढ़ के संरक्षण में निःशुल्क विकास खण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन दिनांक 25/6/2025 को ग्राम कोतरी में मंगल भवन शासकीय प्राथमिक शाला परिसर कोतरी में किया जा रहा है जिसमें खण्ड स्तरीय समस्त आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जाँच कर आवश्यक दवाइयां वितरण की जावेगी साथ ही दैनिक आहार बिहार की जानकारी दिया जाएगा तथा सामान्य रोगों के साथ साथ बात रोग श्वास रोग कफ अम्लपित्त त्वचा रोग स्त्री रोग शिशु एवं बाल रोग मूत्र विकार अर्श भगंदर वृद्धावस्था जन्य रोग शारीरिक एवं मानसिक दौर्बल्यता एवं अन्य रोगों के परामर्श व उपचार आदि की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जावेगी। मौसमी बीमारियों व संक्रमण रोगों की रोकथाम एवं रोग प्रतिरोधक उपाय की जानकारी प्रदान किया जाएगा साथ ही हीमोग्लोबिन व ब्लड शुगर रक्त परीक्षण की भी सुविधा रहेगी। अतः क्षेत्र के सभी सम्माननीय नागरिकों से डॉ यशवंत कुमार स्वर्णकार जिला नोडल अधिकारी आयुष द्वारा अपील की जाती है कि ग्राम कोतरी (सारंगढ़) में आयोजित आयुष स्वास्थ्य मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लेवे एवं आयोजन को सफल बनाए। आयुर्वेद अपनाए _ सुखमय जीवन पाए।।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...