प्राथमिक उपचार हेतु पुलिस कप्तान नें कराया ट्रेनिंग…!

खबर को शेयर करे।।।।

▪️ स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को दी गई फर्स्ट ऐड की ट्रेनिंग ।

▪️ दुर्घटना की प्रकृति के अनुसार प्राथमिक उपचार की दी गई जानकारी ।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – दिनांक 25.06.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं SDOP महोदय के मार्गदर्शन से स्वास्थ्य विभाग व रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार(first aid )के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान डॉक्टर साहब द्वारा अलग अलग प्रकार की दुर्घटना के उपरांत दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में बताया गया जैसे सर्पदंश, पानी में डूबना, विद्युत करंट लगने पर, जहर संबंधी प्रकरण इत्यादि। हार्ट अटैक आने पर मरीज को प्रारंभिक इलाज CPR देने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया जिससे मौके पर ही प्रारंभिक उपचार प्राप्त हो सके।

वर्तमान के बढ़ते रोड एक्सीडेंट के प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण में रोड एक्सीडेंट के दौरान मौके पर दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार को विस्तार से बताया गया साथ ही अत्यधिक रक्तस्राव या फ्रैक्चर होने पर कैसे मरीज को स्थिर रखते हुए हॉस्पिटल लेकर जाना है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...