PM आवास में गड़बड़ी करने पर आवासमित्र निलंबित…!

खबर को शेयर करे।।।।

अवैध कार्यप्रणाली पर बड़ी कार्रवाई: लीलाम्बर महंत आवास मित्र पद से हटाए गए

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 2 जुलाई 2025: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हितग्राहियों की सहायता के लिए नियुक्त चंवरपुर क्लस्टर के आवास मित्र लीलाम्बर महंत को कर्तव्यों में लापरवाही और अनियमितता के आरोप में पद से हटा दिया गया है।

लीलाम्बर महंत पर ग्राम पंचायत अमेठी के अप्रारंभ और अपूर्ण आवासों के हितग्राहियों की आईडी में दूसरे निर्माणाधीन मकानों का जियोटैग कर आगामी किश्त जारी करवाने जैसी गंभीर अनियमितताओं का आरोप है। इसके साथ ही वह विभागीय बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहे और आवास निर्माण की प्रगति में अपेक्षित योगदान नहीं दे पाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जब उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया, तब भी उन्होंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। ऐसे में कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार, जनपद पंचायत सारंगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उन्हें आवास मित्र पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

सरकार की योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक अहम कार्रवाई मानी जा रही है। अधिकारी वर्ग ने स्पष्ट किया है कि योजनाओं में लापरवाही और फर्जीवाड़ा करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...