कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘किसान–जवान–संविधान जनसभा’ को लेकर बड़ी रणनीति तय

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सरंगढ़ बिलाईगढ़

आगामी 07 जुलाई को रायपुर में आयोजित होने वाली “किसान–जवान–संविधान जनसभा” को लेकर आज सारंगढ़ विश्राम गृह में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा को सफल बनाने और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती ज़रिता लैतफलांग जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने जनसभा की भूमिका, किसानों और युवाओं से जुड़ी समस्याएं, और संविधान की रक्षा को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया।

राष्ट्रीय सचिव श्रीमती जरिता लैतफलांग ने कहा कि रायपुर की जनसभा एक निर्णायक कदम होगी, जो किसानों के हक, युवाओं के भविष्य और संविधान की रक्षा के लिए एकजुटता का प्रदर्शन करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अब वक्त है जनसंघर्ष को तेज़ करने का।वहीं प्रेसवार्ता में श्री अमरजीत चावला प्रदेश कांग्रेस कमेटी , श्री अलोक चंद्राकर जिला प्रभारी मंत्री ,विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े,जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन,श्री विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहें |

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने आगामी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

रायपुर की सभा में पूरे प्रदेश से लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है, जिसे लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...