अवैध शराब तस्करी पर कोसीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, महिला गिरफ्तार ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़

कोसीर।
जिले में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों का असर साफ़ दिखने लगा है। पुलिस अधीक्षक महोदय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे एवं एसडीओपी सारंगढ़ श्रीमती स्नेहील साहू के मार्गदर्शन में कोसीर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

घटना दिनांक 21 जुलाई 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम उदयपुर (डौकीजोर) में एक महिला द्वारा कच्ची महुआ शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना कोसीर की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शांताबाई धीरही के घर पर दबिश दी। छापेमारी में आरोपी के कब्जे से बिक्री हेतु रखे गए 40 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब को बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपराध क्रमांक 166/25 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोसीर निरीक्षक सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक मैनेजर सिदार, आरक्षक प्रदीप रात्रे, धनसाय कुर्रे, एवं गिरजा शंकर देवांगन की सराहनीय भूमिका रही

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...