शिक्षा विभाग ने विभिन्न मुद्दों को लेकर की समीक्षा बैठक, कार्यों में लापरवाही पर सख्ती के निर्देश..!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया द्वारा जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लगातार समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सेजेस सारंगढ़ में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई—
• आगामी PMT परीक्षा (02-08-2025) की तैयारी
• पुस्तक वितरण एवं स्कैनिंग कार्य की प्रगति
• जाति प्रमाण पत्र की अद्यतन जानकारी
• “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान की नोटिफिकेशन जानकारी
• जर्जर स्कूल भवनों की रिपोर्ट
• स्मार्ट मीटर की अद्यतन स्थिति
• किचन गार्डन की स्थापना एवं क्रियान्वयन

इस समीक्षा बैठक में सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसडीएम प्रखर चंद्राकर भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी डहरिया ने कहा कि शिक्षा विभाग की प्राथमिकता है कि जिले में गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी स्तरों पर पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...