आबकारी टीम ने ग्राम भिनोदी में छापेमारी कर अवैध शराब जप्त किया

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 दिसंबर 2024/जिले के आबकारी वृत्त सरसीवा ने गुरुवार को ग्राम भिनोदी के खगेश यादव से अवैध शराब जप्त किया है।ग्राम भिनोदी में कार्यवाही के पहले, दुकान स्वामी खगेश यादव एवं अन्य गवाहो के समक्ष समस्त आबकारी टीम ने तथा टीम के द्वारा प्रयुक्त वाहन की तलाशी दी गई। तलाशी में किसी भी प्रकार का मादक सामग्री नही पाये जाने पर दुकान स्वामी के अनुमति से मकान सह दुकान में प्रवेश कर विधिवत रुप से मकान दुकान एवं बाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी में दुकान में एक नग स्प्राइट की बोतल में भरा 02 लीटर एवं 60 नग पालीथीन पाउच में (प्रत्येक में भरा 100-100 मिलीलीटर) 06 लीटर कुल जुमला 08 लीटर महुआ शराब के समान तरल द्रव को बरामद किया गया। मौके पर तरल द्रव का परीक्षण करने पर उसे कच्ची महुआ शराब होना पाया गया जिसे विधिवत रूप से सीलबंद कर कब्जा आबकारी लिया। आरोपी के विरुद्ध छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) 59 क के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जा रहा है। इस कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक विपिन कुमार पाठक, आबकारी मुख्य आरक्षक फागुराम टण्डन एवं सुरक्षा गार्ड लोचन साहू का विशेष योगदान रहा।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...