प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के एग्रीस्टेक परियोजना में कृषकों का बनेगा कृषक आईडी

खबर को शेयर करे।।।।

एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत सीएससी ऑपरेटर को दिया गया प्रशिक्षण

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 5 दिसंबर 2024/ भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना अंतर्गत एग्रीस्टेक परियोजना के तहत सम्पूर्ण देश में किसान हित में डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से नवाचार किया जा रहा है। एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत आगामी चरण में सभी कृषि भूमि धारक का कृषि भूमि पहचान पत्र (फॉर्मर आई.डी.) का निर्माण किया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर धर्मेश साहू के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय सभाकक्ष में रवि सिंह सीएससी जिला प्रबंधक के द्वारा जिले के सभी सीएससी ऑपरेटर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख एस.के. टण्डन, अधीक्षक भू-अभिलेख की उपस्थिति में जिले के समस्त लोक सेवा केन्द्रों ऑपरेटर को फॉर्मर रजिस्ट्री का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

फॉर्मर रजिस्ट्री मोबाईल एप्प से किसानों को मिलेगा सुविधा

फॉर्मर रजिस्ट्री मोबाईल एप्प के माध्यम से किसान स्वतः पंजीयन कर सकते हैं या लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से अपना पंजीयन करवा सकते हैं। इस योजना से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि मशीनीकरण योजना जैसे केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लिए किसानों को सीधा लाभ प्राप्त हो सकेगा।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...