धान बिक्री हेतु किसान स्वयं काट सकते है टोकन

खबर को शेयर करे।।।।

टोकन तुंहर हाथ एप्प से धान बिक्री के लिए किसान कटा सकते हैं टोकन

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 दिसम्बर 2024/ जिले में धान खरीदी का महाभियान पूरे उत्साह के साथ जारी है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में चल रहे इस महापर्व में किसान काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनके इस उत्साह की एक वजह धान विक्रय हेतु किसानों के लिए की गई आधुनिक व्यवस्थाएं भी हैं, जिनके बेहतर क्रियान्वयन से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री साय के सुशासन में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘‘टोकन तुंहर हाथ एप्प‘‘ की व्यवस्था की गई है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है और इसमें हिंदी भाषा का उपयोग किया गया है, जिसे किसानों को टोकन काटने में सुविधा हो रही है। किसान स्वयं या धान खरीदी केंद्र के ऑपरेटर या अपने किसी विश्वास पात्र से एप के माध्यम से टोकन कटा सकते हैं। इस ऐप के बेहतर संचालन से किसान अब अपने घर में बैठकर ही अपने मोबाइल एप्प के माध्यम से धान विक्रय हेतु तिथि चयन कर टोकन ले पा रहे हैं। टोकन के अतिरिक्त धान खरीदी केन्द्र में बारदाना, माइक्रो एटीएम, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, सामान्य दवा, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदौलत कम समय में ही धान विक्रय करने में और दैनिक नित्यकर्म की सुविधा मिली है। जिले के सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोतरी के प्रबंधक ईश्वर साहू से मिली जानकारी अनुसार एक दिन के लिए टोकन का अनुपात टोकन तुंहर हाथ ऐप से 60 प्रतिशत एवं समिति की ओर से 40 प्रतिशत किसानों का टोकन काटा जा रहा है। ऐप में नया टोकन बनाने हेतु रविवार से शुक्रवार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे की समय सीमा निर्धारित है। टोकन में तौल हेतु जिस दिन टोकन काटा जा रहा उस दिनांक के अलावा शनिवार, रविवार एवं शासकीय अवकाश के दिनांकों के चयन की अनुमति नही है। किसान को जारी सभी टोकनों का योग किसान से धान खरीदी योग्य मात्रा के बराबर या कम होना अनिवार्य है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...