युवक पर शराब की बोतल और चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था विवाद ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

कोरबा के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाट शराब दुकान के पास नया रिसदा रोड पर मारपीट की घटना सामने आई है। बाइक सवार एक युवक पर तीन युवकों ने बीयर बोतल और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

कोरबा के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाट शराब दुकान के पास नया रिसदा रोड पर मारपीट की घटना सामने आई है। बाइक सवार एक युवक पर तीन युवकों ने बीयर बोतल और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक के सिर और पेट पर गंभीर चोटे आए हैं,

बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय लालघाट निवासी अजीत यादव बाइक में सवार होकर रिसदा की तरफ जा रहा था। इस दौरान बाइक पर सवाल तीन युवकों ने रास्ता रुकवाया उसके बाद सीधे बीयर की बोतल और चाकू से उसे पर हमला कर दिया।

25 वर्षीय लालघाट निवासी अजीत यादव ने बताया कि भदरापारा निवासी विजय ने अपने दो साथियों के साथ मारपीट की घटना कोअंजाम दिया है। अजीत यादव ने बताया कि कुछ महीने पहले विजय की किसी दूसरे युवकों के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी।

जिसमें वह बचाव करने गया हुआ था, पुरानी रंजीत को लेकर उसने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। किसी तरह वह वहां से जान बचाकर भागा तब उसकी जान बची। मारपीट के दौरान आसपास लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने भी बचाने की कोशिश नहीं की। मारपीट की घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए।

इस घटना की सूचना पर बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घायल युवक को कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसका उपचार जारी है युवक के सिर और पेट पर चोट आई है। बालको थाना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...