नगरदा में 16 दिसंबर को होगा अस्पृश्यता निवारणार्थ स‌द्भावना शिविर

खबर को शेयर करे।।।।

पंथी नृत्य की होगी प्रतियोगिता : इच्छुक दल हो सकते हैं शामिल

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 दिसंबर 2024/आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा इस वर्ष जिले में 16 दिसंबर को अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर ” का आयोजन विकास खण्ड बिलाईगढ़ के ग्राम नगरदा में प्रातः 11 बजे से हॉयर सेकेण्डरी स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया है, जिसमें वर्ण भेद रहित, सामूहिक भोज, सम्भाषण एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम किया जाना है। इस दौरान लोकनृत्य (पंथी दल) का प्रदर्शन भी किया जायेगा, जिसके दलों में से एक दल का चयन भी किया जाना है, जिसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु जिले से भेजा जायेगा। सहायक आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने इस कार्यक्रम में पंथी नृत्य दलों को प्रस्तुति देने हेतु आमंत्रित किया है। यह गरिमामयी ” अस्पृश्यता निवारणार्थ स‌द्भावना शिविर, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाज सेवियों, पत्रकार बंधुओं एवं प्रबुद्धजनों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न होगा।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...