पंच का चुनाव हारने पर हुआ खूनी विवाद , 1 की मौत 4 घायल ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

बिलाईगढ़ त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव तो शांति से संपन्न हो गया लेकिन चुनावी रंजिश खत्म नही हुआ चुनाव लडना इतना खतरनाक हो गया की आज जान तक लेने और गवाने में लोग उतारू हो चुके है पंच का चुनाव बना मौत का कारण ऐसा ही ताजातरीन मामला बिलाईगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम तालगांव अलीकुद का है जहा दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है दोनों ही पक्षों में जमकर चला लाठी डंडा और टंगिया।

सारंगढ़ बिलाईगढ़

पिछले दिन हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गणेश्वर चंद्रा परिवार से परमेश्वर चंद्रा पंच का चुनाव लड़ रहा था। इस दौरान उसी वार्ड में रहने वाला अवल पटेल परिवार मतदाता था। चंद्रा परिवार को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस हार का आरोप उन्होंने पटेल परिवार पर लगाया।
जिसको लेकर बीच-बीच में विवाद हो रहा था। बीच में विवाद होने की वजह से 1 मार्च को अवल पटेल ने गाली-गलौज की सूचना बिलाईगढ़ पुलिस को दी थी। जिसके बाद गणेश्वर चंद्रा के खिलाफ बिलाईगढ़ पुलिस ने 115(2)-बीएनएस, 296-बीएनएस, 351(2)-बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था। उसके बाद से लगातार दोनों ही गुटो में अंदरूनी तनाव चल रहा था और आज दोनों ही गुट की बीच सीधे खूनी झड़प शुरु हो गई,

जानकारी के मुताबिक, मरने वाले की पहचान गणेश्वर चंद्रा के रूप में हुई है। एक पक्ष से संजय चंद्रा और परमेश्वर चंद्रा घायल है। दूसरे पक्ष से पटेल परिवार में राजू पटेल और अशोक पटेल घायल है। वहीं, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है।


दोनो पक्षों में 4 लोग घायल हुए है उसमे भी 2 घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रहीं घटना के बाद बिलाईगढ़ समेत आस पास के पुलिस बल पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी और पुलिस ने मामले में 5 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी पुष्कर शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय भी मौके के लिए रवाना हो गए। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...