हजारों क्विंटल धान और चावल हुआ जब्त!

खबर को शेयर करे।।।।

दो राइस मिलों में छापा : हजारो क्विंटल धान और चावल जप्त

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 दिसंबर 2024/ धान खरीदी केन्द्रों में बढ़ते हुए धान आवक के दबाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर धर्मेश साहू के द्वारा बनाए गए टीम में प्रखर चंद्राकर एसडीएम, चितरंजन सिंह जिला खाद्य अधिकारी, शनि पैकरा तहसीलदार, अनिकेत साहू डिप्टी कलेक्टर के द्वारा दो राइस मिल में कार्यवाही की गई। टीम द्वारा बरमकेला क्षेत्र के जय भवानी राइस मिल ग्राम बोंदा विकासखंड बरमकेला फर्म के व्यापारी जय प्रकाश अग्रवाल के राइस मिल का औचक निरीक्षण किया गया। इस राइस मिल के भौतिक सत्यापन में प्राप्त धान 23636.80 क्विंटल और चावल 1385 क्विंटल की जप्ती, बी -1 रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण बनायी गई। वहीं दूसरी ओर गोपाल राइस मिल बरमकेला का औचक निरीक्षण किया गया है। इस राइस मिल के भौतिक सत्यापन में 913 क्विंटल धान का स्टॉक निर्धारित मात्रा से अधिक पाया। जांच के समय मिल स्वामी गोपाल अग्रवाल द्वारा बी -1 रजिस्टर प्रस्तुत ना किए जाने के कारण मिल में उपलब्ध धान 25402 क्विंटल और चावल 1513 क्विंटल को जप्त किया गया।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...