सारंगढ़ में 8 मार्च और बरमकेला में 12 मार्च को होगा जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के धारा 25 के तहत जनपद पंचायत सारंगढ़ के लिए डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू को पीठासीन अधिकारी और सीईओ सारंगढ़ राधेश्याम नायक को सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त हैं।

8 मार्च को सुबह 11 बजे जनपद पंचायत सारंगढ़ के सभाकक्ष में जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा।

इसी तरह बरमकेला जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिए कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने एसडीएम सारंगढ़ प्रखर चंद्राकर को पीठासीन अधिकारी और सीईओ बरमकेला अजय कुमार पटेल को सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है।

जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में 12 मार्च को 11 बजे से निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न करने के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में जारी आदेश में बरमकेला के जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 7 मार्च निर्धारित था,जिसे संशोधित किया गया है।

विज्ञापन
Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...