नदीगांव के प्राथमिक शाला में बच्चों को मिला न्योता भोजन

खबर को शेयर करे।।।।

प्राथमिक शाला नदीगांव में बच्चों को दिया गया न्योता भोजन

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 दिसंबर 2024/प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के अंतर्गत बच्चों को पोषणयुक्त आहार एवं स्वादिष्ट भोजन देने हेतु छत्तीसगढ़ समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार न्योता भोजन देने की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में बरमकेला ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला नदीगांव में पदस्थ शिक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता के द्वारा अपनी माता गौरी गुप्ता की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर शाला में बच्चों के स्वरुचि अनुसार न्योता भोज का आयोजन किया गया। इसमें नदीगांव शाला के सभी बच्चे, आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे, संकुल प्राचार्य नदीगांव, संकुल समन्वयक नदीगांव, सरपंच एवं पंच ग्राम पंचायत नदीगांव, सीएचओ नदीगांव उपस्थित रहे और न्योता भोज में भोजन किए।

उल्लेखनीय है कि न्योता भोज भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके माध्यम से हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखते हैं। पारंपरिक भारतीय न्योता भोज समारोह जिसमें मेहमानों को सम्मानित करने और उनका स्वागत करने के लिए एक विशेष भोजन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को परोसे जाते हैं।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...