छत्तीसगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई के नाम से दी धमकी; इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़कियों को दिखाई पिस्टल

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़:

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से नाबालिग लड़कियों को धमकी दी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि इंस्टा लाइव के दौरान बदमाश पराग बरछा ने पिस्टल दिखाई है.

Chhattisgarh News: देश भर में हो रही तमाम आपराधिक घटनाओं में कई बार कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ जाता है. अब छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इससे जुड़ा हुआ मामला सामने आया है. बता दें कि इंस्टाग्राम से लाइव आकर नाबालिग लड़कियों को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी दी जा रही है, मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि लाइव के दौरान बदमाश पराग बरछा ने पिस्टल भी दिखाया है.

वीडियो हुआ वायरल
कुख्यात गैंगेस्टर लॅारेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने का वीडियो इंटरनेट पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि  इंस्टा में लाइव आकर नाबालिग लड़कियों को धमकी दे रहा है, धमकी देने वाले बदमाश का नाम पराग बरछा बताया जा रहा है, पूरा मामला राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का है. अब देखने वाली बात होगी की पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है.

हालांकि लॅारेंस बिश्नोई के नाम से ये पहली धमकी नहीं है, इससे पहले यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें लॅारेंस बिश्नोई के नाम से लोगों को धमकी गई है. जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन भी हुआ.

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...