नगर पालिका के सीएमओ सस्पेंड, मचा हड़कंप इन कामों में कर दी थी बड़ी गड़बड़ी ।

खबर को शेयर करे।।।।

CMO Suspend: छत्तीसगढ़ के दल्ली राजहरा की नगर पालिका के सीएमओ को सस्पेंड कर दिया गया है. आइए जानते हैं विभाग को क्यों लेना पड़ा ये फैसला ?

आप तक छत्तीसगढ़

Dalli Rajahara CMO Suspend : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की दल्ली राजहरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को काम में गड़बड़ी करना बहुत ही भारी पड़ गया.नगरीय प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएमओ को सस्पेंड कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है.

दरअसल सीएमओ भूपेंद्र वार्डेकर दल्ली राजहरा से पहले कोंडागांव जिले में पदस्थ थे. कोंडागांव की नगर पालिका के सीएमओ रहते हुए यहां के अध्यक्ष कक्ष काम का रिनोवेशन करवाया था. इसके अलावा फर्नीचर के सामनों की भी खरीदी की थी. इन दोनों कामों में सीएमओ ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए भारी गड़बड़ी की थी. मामला उजागर हुआ तो विभाग ने कड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है.

निलंबन अवधि में यहां होंगे
नगरीय प्रशासन विभाग के अवर सचिव अजय तिर्की ने निलंबन का आदेश जारी किया है. जिसमें साफ़ तौर पर लिखा है कि भूपेंद्र वार्डेकर कोंडागांव की नगरपालिका में पदस्थ रहते हुए फर्नीचर खरीदी और अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन काम में अनियमितता बरती है. जो कि गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है. ऐसे में उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका कार्यालय जगदलपुर के संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास रखा गया है. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...