420 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब को सरिया पुलिस द्वारा किया जप्त ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़


जप्ती– विभिन्न रंगो के प्लास्टिक बोरी लगभग 21 नग बोरी में भरा अवैध कच्ची महुआ शराब मिला प्रत्येक बोरी में 200-200 ML. पैकेट भरा महुआ शराब जिसमें घोडा छाप चिन्ह लगा है कुल 100 नग, प्रति बोरी में 100-100 नग भरा सील बंद कीमती प्रति नग 50-50 रूपये कुल जुमला 2100 नग जुमला 420 लीटर कीमती 105000 रूपये

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ (श्री पुष्कर शर्मा) के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (श्रीमती निमिषा पाण्डेय) के निर्देशन में तथा श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ (श्री अविनाश मिश्रा) के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सुचना पर पोरथ मेला मे उड़ीसा राज्य का बना 420 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब को सरिया पुलिस द्वारा जप्त करने में सफलता हासिल हुई है।

प्रकरण में आज दिनांक 14/01/2025 को सरिया पुलिस् मकर सक्राती पर्व पर मेला डियुटी हेतु ग्राम पोरथ रवाना हुए थे कि डियुटी दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिला कि कोई अज्ञात व्यक्ति पोरथ नदी के उस पार टापु में भारी मात्रा में हाथ भठ्ठी का बना कच्ची महुआ शराब बिक्री करने प्लास्टिक बोरी में भर भर कर रखा है बिक्री करने हेतु परिवहन करने के फिराक में है सूचना पर हमराह स्टाफ एव गवाहो के साथ मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी किये जो अज्ञात व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया मौके पर विभिन्न रंगो के प्लास्टिक बोरी लगभग 21 नग बोरी में भरा अवैध कच्ची महुआ शराब मिला प्रत्येक बोरी में 200-200 ML. पैकेट भरा महुआ शराब जिसमें घोडा छाप चिन्ह लगा है कुल 100 नग, प्रति बोरी में 100-100 नग भरा सील बंद कीमती प्रति नग 50-50 रूपये कुल जुमला 2100 नग जुमला 420 लीटर कीमती 105000 रूपये को सक्षम गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया तथा अज्ञात आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से मौके पर अपराध धारा-34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट कि कार्यवाही कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार का आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी स०उ०नि० टीकाराम खटकर के नेतृत्व में स उ नि सुमन चौहान, प्र०आर० ताराचंद रातड़े, सुरेन्द्र सिदार, सत्यम मंडलोई आरक्षक राजकुमार साहू, दिलीप स्नेही, खेमराज चौहान, दिलिप साहा का सराहनीय योगदान रहा।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...