छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन देवांगन महिलाओं से बोले बाहर फेंकवा देंगे, वीडियो वायरल ।

खबर को शेयर करे।।।।

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो महिलाओं को धमकी देते दिख रहे हैं. वीडियो में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन महिलाओं को धमकी दे रहे हैं कि चुपचाप रहो, शांति से बात कर रहे हैं शासन प्रशासन, सहयोग कर रहे हैं.

आप तक छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Viral Video: श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो महिलाओं को धमकी देते दिख रहे हैं. वीडियो में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन महिलाओं को धमकी दे रहे हैं कि चुपचाप रहो, शांति से बात कर रहे हैं शासन प्रशासन, सहयोग कर रहे हैं. ज्यादा हेकड़ी में रहोगे तो बाहर फेंकवा देंगे. बता दें कि फ्लोरा मैक्स कंपनी की पीड़ित महिलाओं ने मंत्री को घेरा था, अपनी बात रखने के लिए. इसी दौरान मंत्री द्वारा पीड़ित महिलाओं को धमकी दे दी गई. मंत्री का धमकी का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. मामले पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेर लिया है

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के धमकी वाले वायरल वीडियो पर पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू का बयान आया है. वो बोले लखनलाल देवांगन का ये बयान सत्ता से भरा अहंकार है. BJP को छग की जनता 2028 के चुनाव में बाहर फेंकेगी. इसपर तुरंत भाजपा ने सफाई दे डाली.  बीजेपी ने कहा जिनके मुख्यमंत्री काल में दुनिया में छत्तीसगढ़ ने ठगी के मामलों में नाम कमाया. ये देखा कि क्या-क्या ठगी हो सकती है, वो ठगों का बादशाह यदि ऐसा आरोप लगाए तो ठीक कैसे होगा?? महिलाओं के साथ ठगी हुई है, तो जांच होगी, लेकिन हर वो कारनामा जिस पर कांग्रेस सवाल खड़ा करती है, उसमें जांच के बाद कांग्रेस का ही हाथ निकलता है. विश्वास है इसके पीछे भी कांग्रेसी का ही हाथ होगा. इस तरह के काम में इन सब की मास्टरी है. इन्हें अवार्ड मिलना चाहिए.. कोई नेता ऐसे जगह कार्यक्रमों में पहुंचते है तो जानबूझकर ऐसा नहीं करते, कुछ हुआ होगा. यदि कंपनी की शिकायत है तो जांच होगी

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...