पंचायत चुनाव में BJP का खुला खाता, नक्सल इलाके की 5 पंचायतों में निर्विरोध सरपंच बने, पार्टी में जश्न ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

CG Panchayat Eelction 2025: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटिंग के पहले बीजेपी का खाता खुल गया है. दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक की 5 पंचायतों में भाजपा समर्थित सरपंच बन गए हैं.

Panchayat Election 2025: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की वोटिंग के पहले ही बीजेपी का खाता खुल गया है. प्रदेश के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले की 5 पंचायतों में निर्विरोध सरपंच बने हैं. ये सभी बीजेपी समर्थित हैं. इनके सरपंच बनते ही बीजेपी में जश्न का माहौल है.

चल रहा है प्रचार
दरअसल प्रदेश में तीन चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत होगा. इसके लिए नामांकन और नाम वापसी लेकर सारी प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं.अब जोरों पर प्रचार चल रहा है. 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी को सरपंच, पंच, जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे

इस बीच दंतेवाड़ा जिले से एक खबर है कि यहां के गीदम ब्लॉक की 5 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच बन गए हैं. इनके सामने चुनावी समर में कोई भी प्रत्याशी अब नहीं हैं. इनके निर्विरोध सरपंच बनते ही बीजेपी में खुशी का माहौल है

इन गांवों के निर्विरोध  सरपंच
ग्राम पंचायत नेलगोड़ा से सुखराम लेकामी,बुदपदर से घासीराम कश्यप,चेरपाल से मुनी बाई कश्यप,कारली 2 से रीना कश्यप और हारला से शक्ति बेरला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए. ये सभी गांव नक्सल प्रभावित गांव हैं.  विधायक चैतराम अटामी और भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी निर्विरोध बने सरपंचों को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी ।

Latest
सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: चाकू से आंख पर वार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी..! राजस्व रिकॉर्ड में कथित फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर पीड़ित पहुंचा कलेक्टर... घटिया निर्माण ने खोली विकास कार्यों की पोल, नई सड़क में गहरी दरारें..! सुशासन तिहार 2026: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 हितग्राहियों को राशन कार्ड संबंधी योजनाओं का मिला लाभ..! कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 175 कुपोषित बच्चों की निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी...... कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...! संघर्ष से संगठन तक: सारंगढ़ की राजनीति में भरोसे का नाम बनते विनोद भारद्वाज..! बाढ़ से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण..! “सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करें : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा” उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के आवेदन 20 जून तक, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क ...