एक ईवीएम में अध्यक्ष और पार्षद के लिए 11 फरवरी को मतदान करेंगे मतदाता ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़



सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 फरवरी 2025/नगरपालिका आम निर्वाचन में जिले के नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए 11 फरवरी 2025 को मतदान होगा। जिले के मतदाता एक ही ईवीएम मशीन में दो पद के लिए मतदान करेंगे। मतदान के बाद बीप की आवाज के साथ मशीन की लाइट जलेगी। जिले में  विभिन्न स्थानों में मतदान प्रचार दल द्वारा  मतदाता को प्रशिक्षित किया जा रहा है।



बहुपदीय ईवीएम



नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए बहुपदीय ईवीएम मशीन का उपयोग किया जाएगा। इसमें ईवीएम को दो भागों में रिजल्ट 1 और रिजल्ट 2 के आधार पर बांटा गया है। इसमें 16 बटन है जिसमें से पहले बटन में महापौर या अध्यक्ष का पदनाम आरक्षित किया गया है। उसके बाद क्रमशः 4 अभ्यर्थियों के नाम और नोटा को शामिल किया गया है। इसी प्रकार 7 नंबर का बटन पार्षद पद नाम के लिए आरक्षित किया गया है, जिसमें बटन 8 से 14 तक प्रत्याशी और 15वा बटन नोटा के लिए निश्चित है। अंतिम 16वा अंतिम बटन अंडर वोट, नो वोट (इंड) है। अध्यक्ष, महापौर और पार्षद पद के उम्मीदवार अधिक होने की स्थिति में एक से अधिक ईवीएम का आवश्यकता अनुसार उपयोग किया जाएगा।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...