गांजा परिवहन पर थाना सरिया की लगातार बड़ी कार्यवाही, 50 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

बोलेरो वाहन में सीट के पीछे गुप्त चेंबर बनाकर कर रहे थे गांजे की तस्करी

सारंगढ़ बिलाईगढ़

सरिया: पुलिस अधीक्षक सारंगढ बिलाईगढ के द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियो को नशे के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही करने संबंधी निर्देश के परिपालन में दिनांक 14/02/2025 को सरिया पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर थाना के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग दौरान एक सफेद रंग के बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 04 एम 8789 को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी में बोलेरो वाहन के सीट पीछे बनाये गये गुप्त चैम्बर में 50 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपा कर रखा जाना पाया गया।

मौके पर पकड़े गये आरोपी संग्राम बाग ‍पिता जगबंधु बाग उम्र 26 वर्ष निवासी तोरा आर्दशपडा थाना सिटी कोतवाली बरगढ जिला बरगढ उडिसा से पूछताछ करने पर अपने साथी जीतू भाई द्वारा उड़ीसा खेदापाली भटली से बोलेरो वाहन में गांजा लोड़कर मुझे देकर उड़ीसा कंचनपुर सरिया से बिलासपुर (छ. ग.) तस्करी करने हेतु भेजा गया, स्वीकार किया। जिस पर आरोपी को धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

मामले में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक से जुड़े संलिप्त शेष आरोपी
की पतासाजी की जा रही है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...