जिंदा जला पंजाब का ट्रक ड्राइवर, रायपुर में कोयला लोड ट्रेलर ने ट्रक को मारी टक्कर; दोनों गाड़ियों में लगी आग ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

रायपुर के आरंग में कोयला लोड ट्रेलर ने जिप्सम से भरे ट्रक को टक्कर मार दी। इससे ट्रेलर और ट्रक में आग लग गई। ट्रेलर ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर निकल नहीं सका, वह केबिन में ही फंसा रह गया। मामला आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे नेशनल हाईवे 53 पर हादसा हुआ है। मृत ड्राइवर का नाम निशान सिंह (26) है, जो पंजाब के तरणतारण जिले का रहने वाला था।

अब जानिए कैसे हुआ हादसा ?

दरअसल, जिप्सम से लदे ट्रक का टायर फट गया था, जिसकी वजह से ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। ड्राइवर और हेल्पर दोनों उतर गए थे। वे ट्रक के किनारे पत्ते और पत्थर लगाने ही वाले थे कि तभी कोयला लोड ट्रेलर तेज रफ्तार से आया। उसने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर ने हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस, SDRF, हाइवे पेट्रोलिंग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ड्राइवर की मौत हो चुकी थी।

ड्राइवर और हेल्पर के मुताबिक हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ियों में तुरंत आग लग गई। वह गाड़ी से नीचे थे, इसलिए उनकी जान बच गई। अगर वह भी गाड़ी में होते तो जिंदा जल जाते।

CSP लंबोदर पटेल ने बताया कि ट्रक महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहा था। वहीं ट्रेलर रायपुर की ओर से आ रहा था। ट्रक के टायर फटने के 5 से 10 मिनट के बाद भी ट्रेलर ने टक्कर मारी है। ट्रेलर का केबिन गाड़ी से चिपक गया है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

सीएसपी ने बताया कि इस दौरान दोनों गाड़ियों को हटाने के लिए रूट डायवर्ट किया गया था। कुछ देर के लिए गाड़ियों की कतार लग गई थी। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पतालभेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...