बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग दुष्कर्म किया’, 4 दिन पहले गैंगरेप का शिकार हुई नाबालिग, अब दी जान ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

भिलाई में 17 साल की लड़की ने गैंगरेप के बाद घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. पीड़िता ने जान देने से पहले सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने ब्वॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है.

छत्तीसगढ़ के भिलाई में 17 साल की नाबालिग लड़की ने गैंगरेप के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. पीड़िता के कमरे में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसके आदी बारले और उसके दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. इसके अलावा पीड़िता के मोबाइल में भी कई ऑडियो रिकॉर्डिंग मिले हैं, जिसमें 16 फरवरी को गैंगरेप की घटना का जिक्र है.

घटना के दो दिन बाद 18 फरवरी को पीड़िता ने सुसाइड किया है

क्या है मामला?

आदी बारले और नाबालिग लड़की एक ही मोहल्ले में रहते थे, दोनों के बीच जून से प्रेम प्रसंग चल रहा था.  पिछले कई महीनों से वे एक दूसरे से फोन पर बातें करते और वॉट्सअप में चैट करते थे. दोनों की बीच नजदीकियां बढ़ गई. आरोपी ने कई बार लड़की के साथ संबंध बनाए. लेकिन जब आदी के दोस्तों को दोनों के बीच संबंध बनाने के बारे में पता चला तो उन लोगों ने मिलकर लड़की का गैंगरेप करने का प्लान बनाया.



कमरे पर बुलाकर किया रेप

16 फरवरी को आदी ने अकेले होने के बात कहकर उसे अपने कमरे में बुलाया. लड़की के बाद उसके दोस्त भी वहां पहुंच गए और इसके बाद सभी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ गैंगरेप किया. इस घटना के बाद पीड़िता पूरी तरह से टूट गई, उसने पूरी सच्चाई अपने भाई और मां को बताई. इसके बाद 18 फरवरी को दोपहर में पंखे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.



मुझे धोखा दिखा’

नाबालिग ने सुसाइड नोट लिखा है उसमें लिखा है, मैंने जो किया मानती हूं गलती मेरी है, लेकिन आदी और मेरी मर्जी से हुआ सब, और उसके अलावा आज तक कभी कोई ऐसी चीज मैंने किसी के साथ नहीं की. ये कोई पहली बार नहीं था. उसके घर मैं आती जाती थी. तब से ये सब है. 2 जून 2024 से सब चला आ रहा है. कभी जबरदस्ती तो कभी मेरी मर्जी से. सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि वो दोनों शादी करने वाले थे.





कॉल रिकार्डिंग में गैंगरेप करने की बात

लड़की के मोबाइल फोन से वॉट्सऐप चैट और कुछ कॉल रिकॉर्डिंग मिले हैं. उसमें नाबालिग और आदी के बीच संबंध की बात का पता चल रहा है, बल्कि यह भी लड़की कह रही है कि आदी ने उसे अकेले बुलाकर दोस्तों के साथ गैंगरेप किया है. उसने ये बात अपने भाई और मां को भी बताई थी ।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...