अवैध शराब पर सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त…!

खबर को शेयर करे।।।।

सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडेय एवं एसडीओपी श्री अविनाश मिश्रा के दिशा-निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 120 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 24,000 रुपये बताई जा रही है।

मामला अप.क्र. 481/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट का है। 18 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कंवरगुड़ा जंगल में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब तैयार की जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक के नेतृत्व में टीम ने रेड की कार्रवाई की। मौके से आरोपी विजय सिदार (52), राम प्रसाद चौहान (59) और समारू सिदार (58) को गिरफ्तार किया गया, जबकि संतोष सिदार, वृंदावन सिदार और विजय सिदार पुलिस को देखकर फरार हो गए।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 120 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। बाद में फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक, प्र.आर. संतोष मिरी, अर्जुन पटेल, आरक्षक सत्येंद्र बंजारे, ज्वाला बंजारे, ओमचंद साहू, दिलीप तेंदुए, सुरेंद्र पटेल, भुनेश्वर चंद्र, योगेश कश्यप सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...