‘गाड़ी और पैसे का लालच दे रही है बीजेपी’, जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा आरोप ।

खबर को शेयर करे।।।।

आप तक छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के रिजल्ट घोषित होने के बाद दोनों ही पार्टियां अपनी जीत का दावा कर रही है। वहीं, इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी नेता जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सदस्यों को पैसे और गाड़ी का लालच दे रही है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के रिजल्ट के बाद सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव में जिस तरह से परिणाम आए, पूरे प्रदेश में सरपंच सबसे ज्यादा कांग्रेस समर्थित जीतकर आये हैं। जनपद सदस्य भी जीत कर आए हैं। अधिकतर जिला पंचायत में अध्यक्ष कांग्रेस के ही बनेंगे। लेकिन भाजपा सत्ता के दम पर शासन और प्रशासन के बड़े अधिकारियों के दम पर कांग्रेस पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों और जनपद सदस्यों को डराने धमकाने में लगे हुए हैं और उन्हे पैसे का लालच दिया जा रहा है।

दीपक बैज ने कहा- बीजेपी नेताओं के द्वारा इनोवा, स्कार्पियो जैसे गाड़ियों का लालच दिया जा रहा है। जिससे सदस्यों को भाजपा के पक्ष में लाया जा सके। भाजपा डरी हुई है और सत्ता का दुरूपयोग कर रही है। प्रदेश की जनता ये सब देख रही है और हमारे कार्यकर्ता डटे हुए हैं।

ईडी के समन पर क्या कहा
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन मे ईडी का समन मामले में कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी राजनैतिक पार्टी के कार्यालय में जाकर सेंट्रल एजेंसी समन देने आई है। यह सब बीजेपी के इशारे पर हो रहा है। कांग्रेस ने 15 साल विपक्ष में रहने के दौरान अपने कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से राजीव भवन बनाया था। जन सहयोग से कांग्रेस भवन बनाना कांग्रेस की परंपरा रही है।

रायपुर का ऐतिहासिक कांग्रेस भवन भी आजादी की लड़ाई के दौरान छेर-छेरा पुन्नी के त्योहार के दौरान मांगे गये दान से बनाया गया था। जहां से कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी। ईडी ने कोर्ट में पेश किया है 72 करोड़ में भवन बना है। हम तो एक-एक पैसे का हिसाब दे देंगे। ईडी में साहस है तो वह भाजपा के 150 करोड़ रुपये की लागत से बने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे का रुपया कहां से आया इसकी जांच करे? कुशाभाऊ ठाकरे परिसर फाइव स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है। उसकी लागत कहां से आई ईडी जांच करे।

सीजी एमएससी की होनी चाहिए कार्रवाई
दीपक बैज ने कहा- सीजी एमएससी में लगातार इस सरकार में जिस तरह से कारनामे आ रहे है बेहद चौंकाने वाले हैं। सीजी एमएससी में गंभीरता से जांच किया जाये तो प्रदेश में सबसे बड़ा घोटाला स्वास्थ्य और सीजी एमएससीं में निकलेगा। यह गंभीर मामला है इस मामले में जांच होना चाहिये। सीजी एमएससी के माध्यम से प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया जा रहा है।

Latest
मनरेगा में बड़ा खेल? मोबाइल वीडियो स्कैन कर मास्टर रोल जनरेट करने का आरोप…! संत रविदास जयंती पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’, जिले के सभी मंडलों में पहुंचेगा पवित्र कलश.. JOIN BJYM अभियान का आगाज: सारंगढ़ में पोस्टर विमोचन, युवाओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान गुरु रविदास जी के 650वी जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रेस वार्ता प्रदेश सदस्य कृष्णका... प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत का आरोप, कलेक्टर से शिकायत… आवास प्लस 2.0 की पात्र-अपात्र सूची में बड़ा खेल?हिर्री पंचायत में पात्र गरीब अपात्र, अपात्रों को पात... जंतर-मंतर की सड़कों पर लोकतंत्र हुआ लहूलुहान - बिनोद भारद्वाज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पीडीएस वितरण पर सवाल: ग्रामीण दुकानों का स्टॉक कट रहा, शहरी दुकानों को मिल रहा ... आयुष्मान वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ बना प्रदेश का नंबर-1 जिला.. कोटवार नियुक्ति पर मचा बवाल: स्थानीय को हटाकर ओडिशा निवासी की तैनाती, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल...